मंगलवार के लिए जारी हुआ डॉक्टरों का रोस्टर, जानिए किस विभाग में कौन देंगे सेवा

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल लखीसराय

लखीसराय सदर अस्पताल ने मंगलवार के लिए चिकित्सकों का रोस्टर जारी कर दिया है। मरीजों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख विभागों में ड्यूटी निर्धारित की गई है। जानिए आपके लिए कौन से डॉक्टर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Lakhisarai Sadar OPD: लखीसराय सदर अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार के लिए ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी और एसएनसीयू का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है. नियमित ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

जनरल और गायनी ओपीडी में रहेंगी ये चिकित्सकीय सेवाएं

Lakhisarai Sadar OPD: मंगलवार को मॉर्निंग जनरल ओपीडी में डॉ अवधेश कुमार और डॉ शाहिद वासिम मरीजों का इलाज करेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार अपनी सेवा देंगे. इवनिंग जनरल ओपीडी में डॉ सुधांशु कुमार तथा इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. महिला मरीजों के लिए गायनी ओपीडी में डॉ हरि प्रिया उपलब्ध रहेंगी.

आईपीडी और इमरजेंसी में तीन पालियों में ड्यूटी

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संगीता राय और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ पंकज कुमार मरीजों की देखभाल करेंगे.इमरजेंसी सेवा में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ गोपाल, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विकास कुमार झा तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ राज अभय की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

बच्चों के इलाज और एसएनसीयू की भी पूरी व्यवस्था

पीडिया ओपीडी में मंगलवार को डॉ पवन कुमार बच्चों का इलाज करेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक हरदीप बागेड़िया तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ हिमांशु राज नवजात शिशुओं की चिकित्सा सेवा देंगे.अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग के निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें, ताकि समय पर चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिल सके.

ALSO READ: बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन