लखीसराय सदर अस्पताल में रविवार को ओपीडी बंद, 24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी; देखें डॉक्टरों की ड्यूटी

विज्ञापन

सदर अस्पताल लखीसराय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय सदर अस्पताल में रविवार को नियमित OPD सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. नवजात शिशुओं के लिए SNCU में भी डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में रविवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित के अनुसार रविवार को नियमित ओपीडी बंद रहेगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. मरीजों की सुविधा के लिए अलग-अलग शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है.

विज्ञापन

सुबह 8 से रात 8 बजे तक तीन डॉक्टर संभालेंगे इमरजेंसी

रविवार को सदर अस्पताल की इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती की गयी है.

  • सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ. निशांत निराला
  • दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक: डॉ. सुधांशु कुमार
  • रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक: डॉ. मृत्युंजय कुमार

इस दौरान इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी.

एसएनसीयू में भी तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी

सदर अस्पताल के एसएनसीयू के लिए भी रविवार का रोस्टर जारी किया गया है. यहां नवजात बच्चों की चिकित्सा व्यवस्था के लिए तीन शिफ्ट में डॉक्टर मौजूद रहेंगे.

  • सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ. पवन कुमार
  • दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक: डॉ. हरदीप बागेड़िया
  • रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक: डॉ. मणि भूषण कुमार

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रविवार को नियमित ओपीडी सेवा बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी और एसएनसीयू में निर्धारित रोस्टर के अनुसार चिकित्सकीय सेवाएं जारी रहेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन