लखीसराय में राजकीय सम्मान प्राप्त चार शिक्षक सम्मानित, विद्यालय अध्यापक संघ ने किया अभिनंदन

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते शिक्षकगण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ ने राजकीय सम्मान प्राप्त चार शिक्षकों को सम्मानित किया. प्रभात चौक स्थित होटल भारती में आयोजित समारोह में उन्हें अंगवस्त्र, बैच, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए.

विज्ञापन

लखीसराय : बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की लखीसराय इकाई की ओर से शनिवार को जिले के चार राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया. प्रभात चौक स्थित होटल भारती के सभागार में आयोजित समारोह में श्रीप्रसाद महतो, डॉ. निशा कुमारी, पीयूष कुमार झा और राजकुमार को अंगवस्त्र, बैच, प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद कुमार की देखरेख में हुआ. अध्यक्षता बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार भारती ने की. संचालन सचिव शुभम कुमार और कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से किया, जबकि स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष गोविंद कुमार ने दिया.

फोटो - दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते शिक्षकगण फोटो - सम्मानित हुए राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षक | Prabhat Khabar Network
सम्मानित हुए राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षक | Prabhat Khabar Network

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

समारोह की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. इस दौरान शिक्षिका बबीता कुमारी, पूजा कुमारी और प्रिया कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार भारती ने कहा कि राजकीय सम्मान प्राप्त चारों शिक्षक समाज के लिए आदर्श हैं. शिक्षकों का सम्मान करना सभ्य समाज की पहचान है. उन्होंने विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से किए गए इस प्रयास की सराहना की.

सम्मानित शिक्षकों ने साझा किए अनुभव

समारोह के दौरान सम्मानित चारों शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम में मध्य विद्यालय मानो के प्रधानाध्यापक अभय कुमार शर्मा, आरती कुमारी, नीलम कुमारी, खुशबू कुमारी, आकाश कुमार, विवेक कुमार, गौतम कुमार, शिवम कुमार, जितेंद्र कुमार, गुलशन कुमार, ऋषभ कुमार समेत संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

लखीसराय में आज छाएंगे बादल या निकलेगी तेज धूप? जानें कैसा रहेगा मौसम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन