सदर अस्पताल ने जारी किया मंगलवार का ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल ने जारी किया मंगलवार का ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात

सदर अस्पताल लखीसराय

Lakhisarai News: सदर अस्पताल लखीसराय ने मंगलवार के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है.

विज्ञापन

लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट

Lakhisarai News: लखीसराय सदर अस्पताल में मंगलवार को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का विस्तृत रोस्टर जारी किया गया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि सुबह की ओपीडी निर्धारित समय पर संचालित होगी, जबकि इवनिंग ओपीडी में भी चिकित्सकों की तैनाती की गई है. इसके अलावा आईपीडी, इमरजेंसी और एसएनसीयू में भी अलग-अलग पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा

मंगलवार को जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अवधेश कुमार और डॉ शाहिद वासिम मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार सेवाएं देंगे.इवनिंग जनरल ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी, जिसमें डॉ सुधांशु कुमार मरीजों को देखेंगे. इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

गायनी और पीडिया विभाग में भी व्यवस्था

महिला मरीजों के लिए गायनी ओपीडी में डॉ हरि प्रिया उपलब्ध रहेंगी. वहीं बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में डॉ पवन कुमार की तैनाती की गई है.

आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सक

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संगीता राय तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ पंकज कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.

24 घंटे उपलब्ध रहेगी इमरजेंसी सेवा

Lakhisarai News: इमरजेंसी विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ गोपाल, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विकास कुमार झा तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ राज अभय मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.

एसएनसीयू में भी तैनात रहेंगे विशेषज्ञ

नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक हरदीप बागेड़िया तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ हिमांशु राज ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.

ALSO READ: होटल में चल रहे जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, नकद और ताश के पत्ते बरामद

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन