किऊल स्टेशन से अपहृत तीनों नाबालिग लड़कियां सकुशल बरामद

Updated:
विज्ञापन
किऊल स्टेशन.

किऊल स्टेशन.

लखीसराय पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए किऊल रेलवे स्टेशन से अपहृत तीन नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है. यह कामयाबी पुलिस की सक्रियता और तकनीकी अनुसंधान का परिणाम है. सभी लड़कियों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

लखीसराय. लखीसराय थाना पुलिस ने मंगलवार को अपहृत तीन नाबालिग लड़कियों को किऊल रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया. यह सफलता पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल को तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना के आधार पर मिली.

पुलिस के अनुसार तीन जुलाई 2026 को एक महिला ने लखीसराय थाना में आवेदन देकर अपनी दो बेटियों और पड़ोस की एक नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना दी थी. मामले में थाना कांड संख्या 349/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) एवं 87 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, सशस्त्र बल, जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम का गठन किया. टीम ने लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के बाद मंगलवार को किऊल रेलवे स्टेशन से तीनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया.

बरामदगी के बाद तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर उनका बयान दर्ज कराया गया. कोर्ट के आदेश के बाद सभी लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

इस संबंध में लखीसराय पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


विज्ञापन
अजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन