सूर्यगढ़ा प्रखंड के चार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण की सुविधा

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 11 Apr 2026 7:01 PM

विज्ञापन

प्रखंड के चार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार से एचपीवी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराया गया है

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के चार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार से एचपीवी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाइके दिवाकर ने बताया कि शनिवार 11 अप्रैल से मानिकपुर, घोसैठ, अभयपुर व अरमा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. पहले यह सुविधा सूर्यगढ़ा प्रखंड में केवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में उपलब्ध थी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सबसे गंभीर चुनौतियों में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर एक प्रमुख समस्या के रूप में उभरकर सामने आया है. इस बीमारी का मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण होता है, जो बिना किसी स्पष्ट लक्षण के धीरे-धीरे शरीर में विकसित होता है. समय के साथ गंभीर रूप ले सकता है. ऐसी स्थिति में समय रहते बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है. इसी उद्देश्य से एचपीवी ”गार्डशील” वैक्सीन को एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में अपनाया गया है. यह टीका बालिकाओं को भविष्य में इस गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह टीकाकरण अभियान हमारी बेटियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे आगे आयें और अपनी बालिकाओं को यह टीका अवश्य दिलवाएं. यह एक सुरक्षित व प्रभावी उपाय है, जो भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारी से बचाव करता है. आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में माता बैठक आयोजित कर 14 वर्ष तक की किशोरी को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए माइक्रो प्लान भी लिया जा रहा है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन