आज लखीसराय के सदर अस्पताल में बंद रहेगी OPD, इमरजेंसी और SNCU में 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर
अस्पताल की सांकेतिक तस्वीर.
Health Update: रविवार को भले ही सदर अस्पताल लखीसराय की ओपीडी सेवा बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी और एसएनसीयू में मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम 24 घंटे मुस्तैद रहेगी.
लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट
Health Update: सदर अस्पताल लखीसराय प्रशासन ने रविवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित के अनुसार साप्ताहिक अवकाश के कारण ओपीडी सेवा बंद रहेगी, लेकिन आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और नवजात शिशुओं के उपचार से जुड़ी सुविधाएं पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की है.
Health Update: आज बंद रहेगी ओपीडी सेवा
साप्ताहिक अवकाश के कारण रविवार को सदर अस्पताल में नियमित ओपीडी सेवा संचालित नहीं होगी. ऐसे में सामान्य जांच और परामर्श के लिए आने वाले मरीजों को सोमवार तक इंतजार करना होगा. हालांकि गंभीर और आपातकालीन स्थिति वाले मरीजों के लिए अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पूरी तरह सक्रिय रहेगी.
अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
तीन पालियों में चलेगी इमरजेंसी सेवा
इमरजेंसी विभाग में चिकित्सकों की तीन पालियों में ड्यूटी निर्धारित की गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला मरीजों का उपचार करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ सुधांशु कुमार इमरजेंसी सेवा संभालेंगे.
वहीं रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ मृत्युंजय कुमार मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी विभाग को पूरी तरह तैयार रखा गया है.
ये भी पढ़े : लखीसराय में बादलों की चादर के बीच उमस से राहत नहीं, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी
एसएनसीयू में नवजातों की देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था
स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भी रविवार को चिकित्सकों की शिफ्टवार तैनाती की गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ पवन कुमार अपनी सेवाएं देंगे. दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार एसएनसीयू की जिम्मेदारी संभालेंगे और नवजात शिशुओं की चिकित्सा एवं निगरानी सुनिश्चित करेंगे.
मरीजों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवा देने पर जोर
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि छुट्टी के दिनों में भी आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाता है. इमरजेंसी और एसएनसीयू जैसे महत्वपूर्ण विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है.
ये भी पढ़े : बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे बांग्लादेशी दंपती बांका के जमदाहा ठाकुरबाड़ी से गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










