निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 153 मरीजों की स्वास्थ्य जांच

लायंस क्लब के द्वारा प्रत्येक रविवार निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है.
लखीसराय. लायंस क्लब फाउंडेशन हॉल चितरंजन रोड पुरानी बाजार के प्रांगण में लायंस क्लब के द्वारा प्रत्येक रविवार निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है. जिसके तहत इस रविवार भी लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा संडे क्लिनिक का आयोजन किया गया. रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर क्लब के चार्टर मेंबर राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार स्नेही ने बताया कि रविवार के संडे क्लीनिक में क्लब के डॉ कुमार अमित के द्वारा 112 उच्च रक्तचाप और मधुमेह मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया. इस दौरान निशुल्क परामर्श के साथ साथ आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयों का वितरण क्लब के सक्रिय सदस्य प्रेमचंद कुमार के सहयोग से किया गया. इसी क्रम में आंखों का निशुल्क जांच भी कराया गया. लायंस क्लब लखीसराय आंखों के निशुल्क जांच के साथ साथ सबसे कम मूल्य पर चश्मा भी उपलब्ध कराता रहा है. रविवार को 41 लोगों के आंखों की निशुल्क जांच भी किया गया. मौके पर क्लब के सचिव संजीव कुमार, क्लब के सदस्य प्रभात रंजन कुमार, अमित कुमार सिन्हा के साथ कई गणमान्य लोगों ने अपनी भागीदारी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




