सीएम नीतीश ने बिहार को दी एक और ग्रीन फील्ड रोड की सौगात, इस रूट के लोगों को होगा फायदा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Feb 2025 7:07 PM

विज्ञापन

ग्रीन फील्ड रोड (प्रतीकात्मक)

CM Nitish Gift: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने लखीसराय को कई बड़ी सौगातें दी. इस दौरान उन्होंने लखीसराय में ग्रीनफील्ड रोड बनाने की घोषणा की.

विज्ञापन

CM Nitish Gift: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के चौथे चरण में लखीसराय जिले को कई सौगातें दी. सीएम ने जिले को 450 करोड़ रुपए की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.सीएम दोपहर 12 बजे लखीसराय के बालगुदर गांव पहुंचे. यहां उन्होंने म्यूजियम का लोकार्पण और शिवगंगा तालाब का शिलान्यास किया. इसके अलावा उन्होंने पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण, खेल मैदान और जल जीवन हरियाली योजना के तहत बने तालाब का उद्घाटन किया. सीएम ने इस दौरान लखीसराय की सीमा पर स्थित पचना से नालन्दा जिला के सरमेरा तक ग्रीन फील्ड सड़क बनाने का ऐलान किया.

सीएम नीतीश प्रगति यात्रा

लाखों लोगों को होगा फायदा

सीएम ने लखीसराय की सीमा पर स्थित पचना से नालन्दा जिला के सरमेरा तक ग्रीन फील्ड सड़क बनाने का ऐलान किया है. इस रूट पर ग्रीनफील्ड सड़क बनने से दोनों जिलों के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा. वाहनों की आवागमन बढ़ेगी. ट्रांसपोर्टेशन में इजाफा होगा. रोड के आसपास बड़े-बड़े होटल बनेंगे. रेस्टोरेंट और ढ़ाबा बनेगा, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लखीसराय को और क्या-क्या मिला

सीएम नीतीश कुमार ने इसके अलावा सतसंडा पहाड़ को भी टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित करने की घोषणा हुई. लाल पहाड़ी पर जो ऐतिहासिक स्थल है उसको भी संरक्षित किया जाएगा. जिले में स्थित अशोकधाम परिसर में पर्यटन सुविधाओं का निर्माण एवं विकास कार्य भी किया जाएगा. हलसी प्रखंड के सिरखिण्डी गांव में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा. बड़‌हिया नगर परिषद् में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा. इसके अलावा बड़हिया के बी०एम०एन० कॉलेज घाट से मराची तक ग्रामीण सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा. साथ ही लखीसराय के बड़हिया, सूर्यगढ़ा और लखीसराय में नये प्रखंड और अंचल कार्यालय भवन तथा 3 प्रखंडों पिपरिया, रामगढ़ चौक और चानन में प्रखंड कार्यालय और अंचल भवन सहित आवासीय परिसर का निर्माण कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में भू-मालिकों को वसुधा केंद्र में भी मिलेगा दस्तावेज, राजस्व विभाग ने दिया गुड न्यूज, जानें प्रोसेस

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन