सर्पदंश से युवती की मौत

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

चानन. प्रखंड के भंडार गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवती की मौत हो जाने का मामला सामने आया है. भंडार गांव की नौरंगी मांझी की 18 वर्षीया पुत्री निशा कुमारी की मौत हुई है. घटना की जानकारी होने पर चानन पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. परिजनों के अनुसार, निशा रात में खाना खाकर सो गयी थी, लेकिन सुबह होने पर जब वह नहीं उठी. परिजनों गये तो पता चला की उसकी मौत हो चुकी है. परिजन सांप के डसने से उसकी मौत होना बता रहे हैं. सुबह होने पर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. इसके बाद एएसआई राजकुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में चानन थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि युवती की सर्पदंश से मौत होने की बात कही जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन