चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का गठन

Updated:
विज्ञापन

बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (सेवांजलि) की सूर्यगढ़ा प्रखंड शाखा की बैठक रविवार को शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में आयोजित की गयी

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (सेवांजलि) की सूर्यगढ़ा प्रखंड शाखा की बैठक रविवार को शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से नयी प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. चयन प्रक्रिया के तहत सौरभ कुमार को अध्यक्ष, दिनेश राम को मंत्री, निभा कुमारी व साक्षी कुमारी को उपाध्यक्ष तथा मनीषा कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके साथ ही बारह सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया. बैठक में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (सेवांजलि) के महामंत्री विकास कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और कर्मचारी हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सफलता की कामना की और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन