खेत जोतने से मना करने पर की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Updated:
विज्ञापन
खेत जोतने से मना करने पर की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बरतारा गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि खेत जोतने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने दो राउंड फायरिंग की, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

रामगढ़ चौक के प्रतिनिधि के अनुसार

स्थानीय थाना क्षेत्र के शरमा पंचायत के बरतारा गांव में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी की गयी, जिसको लेकर एक पक्ष के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है. दिये गये आवेदन के अनुसार बरतारा निवासी अनिल सिंह ने बताया कि उनकी जमीन पर पनघरा निवासी अरविंद सिंह उर्फ नेपो सिंह एवं बहतु सिंह खेत को जोत रहा था, जिसको उनके भाई सुनील सिंह द्वारा मना दिया गया तो वह लोग गाली-गलौज करते हुए भगा दिया और इस दौरान दो राउंड गोलीबार की.

इस संबंध में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार सिंह ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है, पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया है, मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन