दो बथानों में लगी आग, तीन गाय व एक भैंस झुलसी

Updated:
विज्ञापन

तीन गाय व एक भैंस झुलसी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत औरे के गरसंडा गांव में मंगलवार की सुबह अचानक दो बथान में आग लग जाने से तीन गाय व एक भैंस उसकी चपेट में आने से झुलस गयी. वहीं आग बुझाने के दौरान दो युवक भी जख्मी हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह गरसंडा गांव में स्व गाजो सिंह के पुत्र भोला सिंह के घर के बगल में स्थित उनके ही बथान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी. वहीं पछुआ हवा होने की वजह से आग ने बगल में स्थित पूर्व प्रमुख सियाराम सिंह के बथान को भी अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, दोनों बथानों में बंधा दर्जनों गाय व भैंस को भोला सिंह का भतीजा राजीव कुमार व पूर्व प्रखंड प्रमुख का भतीजा रजनीश कुमार के द्वारा खोल कर हटाया गया, लेकिन इस दौरान तीन गाय व एक भैंस झुलस कर घायल हो गया. वहीं आग बुझाने के दौरान राजीव व रजनीश भी झुलसकर घायल हो गया. आग लगने के कारण अफरा तफरी मच गया. सैकड़ों ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस संबंध में रामगढ़ चौक सीओ निशांत कुमार ने बताया की पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त होने के बाद सरकार के द्वारा प्रदत्त व्यवस्था के तहत लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन