खेत में काम कर रहे किसान के साथ मारपीट, किया अधमरा

Updated:
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे किसान के साथ मारपीट, किया अधमरा

स्थानीय थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में खेत पर काम कर रहे एक किसान के साथ मारपीट की घटना सामने आयी है.

विज्ञापन

बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में खेत पर काम कर रहे एक किसान के साथ मारपीट की घटना सामने आयी है. बताया जा रहा है कि दबंगों द्वारा किसान पर जानलेवा हमला किया गया था. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पीड़ित किसान रामसेवक सिंह ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा कि अपने दियारा क्षेत्र स्थित कनकनिया विन टोली के खेत में परवल की फसल की देखरेख कर रहे थे. उनके साथ आसामी बनवपर निषाद, टुनटुन निषाद और बितानी निषाद भी खेत में कार्य कर रहे थे. इसी दौरान गांव के ही कुछ नामजद लोगों ने अचानक खेत पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी. पीड़ित का आरोप है कि साहू निषाद और पप्पू निषाद ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. मारपीट इतनी गंभीर थी कि उनके साथ काम कर रहे बनवपर निषाद बुरी तरह घायल होकर अधमरी हालत में गिर पड़े. घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गयी. शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गये. जाते-जाते आरोपितों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गयी तो जान से मार दिया जायेगा. इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन