बड़हिया में ई-रिक्शा पलटा, तीन बैंडकर्मी घायल

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर स्थित श्री जगदंबा हिंदी पुस्तकालय के समीप बुधवार को एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया

विज्ञापन

दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर

बड़हिया

स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर स्थित श्री जगदंबा हिंदी पुस्तकालय के समीप बुधवार को एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में उस पर सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, बड़हिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान जैतपुर पंचायत के गढ़टोला निवासी स्व. गेनौरी दास के पुत्र पप्पू दास, दिनेश दास के पुत्र रोहित कुमार तथा बड़हिया वार्ड संख्या 19 निवासी लखन दास के पुत्र कृष्णा दास के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल मरांची में आयोजित एक शादी समारोह में बैंड बजाने जा रहे थे. ई-रिक्शा पर चालक समेत कुल छह लोग सवार थे. इसी दौरान श्री जगदंबा हिंदी पुस्तकालय के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने अचानक कट मार दिया, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. चालक मौके पर से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने रोहित कुमार व पप्पू दास की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन