प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनीं डॉ कुमारी सोनी

Updated:
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा डॉ कुमारी सोनी को बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया है.

विज्ञापन

बड़हिया. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा डॉ कुमारी सोनी को बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया है. हाल में ही हुए कांग्रेस में सदस्यता अभियान और लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका में काम करने के बाद डॉ कुमारी सोनी ने महिला कांग्रेस में सदस्यता अभियान के तहत सर्वाधिक मेंबर बनाये थे. महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत कर महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं में उर्जा, चेतना, जागृति और कांग्रेस के प्रति जोड़ने के लिए सशक्त भूमिका का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की. इस पद पर नियुक्त होने पर डॉ कुमारी सोनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, वेणुगोपाल और अलका लांबा का शुक्रिया अदा करते हुए भरोसा दिया है कि बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के विकास के लिए वह जी जान से काम करेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन