‘मेरा प्रखंड, मेरा गौरव’ में बड़हिया के दिग्विजय अव्वल

Updated:
विज्ञापन

‘मेरा प्रखंड, मेरा गौरव’ में बड़हिया के दिग्विजय अव्वल

विज्ञापन

10 हजार की पुरस्कार राशि मंदिर निर्माण को अर्पित

बड़हिया

बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 निवासी विनय कुमार झा के पुत्र दिग्विजय कुमार ने बिहार सरकार पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ‘मेरा प्रखंड, मेरा गौरव’ ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस सफलता से केवल बड़हिया नहीं बल्कि पूरे लखीसराय जिले का मान बढ़ा है.

ऐतिहासिक धरोहर को दिया राष्ट्रीय मंच

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रखंडों के ऐसे ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को पहचान दिलाना था, जो अब तक व्यापक स्तर पर चर्चा में नहीं आ सके थे. दिग्विजय ने बड़हिया स्थित मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को विस्तार से प्रस्तुत किया. उन्होंने मंदिर से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं, स्थापत्य विशेषताओं और सामाजिक महत्व को तथ्यों,आकर्षक छायाचित्रों और वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से दर्शाया. उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर निर्णायक मंडल ने उन्हें प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया. विगत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिग्विजय कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके पश्चात उनके बैंक खाते में 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हस्तांतरित की गयी. दिग्विजय कुमार ने पूरी 10 हजार रुपये की राशि मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर समिति को दे दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन