उद्घाटन मैच में धर्मपुर ने भलुई की टीम को 71 रनों से किया पराजित

प्रखंड के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय मननपुर बाजार के पास नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया
चानन प्रखंड के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय मननपुर बाजार के पास नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन समाज सेवी टिंकू बिंद ने फीता काट कर व बैटिंग कर किया. उद्घाटन मैच भलुई बनाम धर्मपुर के बीच खेला गया. जिसमें धर्मपुर की टीम ने टॉस जीतकर कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसमें निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट खो कर 145 रन बनाये. वहीं जवाब में भलुई की टीम बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी और भलुई की टीम 71 रनों हार गयी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धर्मपुर के कैप्टन सनोज कुमार को दिया गया. इससे पूर्व टिंकू बिंद ने कहा कि खेल से सारे शरीर का व्यायाम हो जाता है और शरीर फुर्ती बनी रहती है. उन्होंने कहा कि और आपस में भाईचारा और प्रेम बढ़ता है. मौके पर संयोजक लालू कुमार एवं आकाश कुमार के साथ-साथ अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










