समय पर दवा सेवन ही फाइलेरिया से बचाव का प्रभावी उपाय

Updated:
विज्ञापन
समय पर दवा सेवन ही फाइलेरिया से बचाव का प्रभावी उपाय

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को बीआरसी बड़हिया में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक की गयी

विज्ञापन

बड़हिया में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर तैयारी तेज, 26-27 फरवरी व 2 मार्च को चलेगा विशेष अभियान ड़हिया. फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को बीआरसी बड़हिया में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ सह बीईओ प्रतीक कुमार ने की, जिसमें बड़हिया शिक्षांचल के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए. बीडीओ ने कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलने वाला संक्रामक व गंभीर रोग है. कई बार शरीर में संक्रमण होने के बावजूद इसके लक्षण देर से प्रकट होते हैं, इससे स्थिति जटिल हो सकती है, ऐसे में समय पर दवा का सेवन ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है. उन्होंने सभी शिक्षकों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की. मौके पर लखीसराय से डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि अनिल कुमार व पिरामल फाउंडेशन की कोऑर्डिनेटर कुमारी ललित ने बताया कि बड़हिया प्रखंड में 26 व 27 फरवरी व 2 मार्च को तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जायेगा. अभियान के तहत प्रखंड व नगर क्षेत्र के विद्यालयों में कैंप लगाकर बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा दी जायेगी, साथ ही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर भी दवा वितरण किया जायेगा. अभियान के दौरान आइवरमेक्टिन, डीईसी (डाइएथाइलकार्बामाजीन) व कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल का वितरण किया जायेगा. वीबीडीएस दिलीप मालाकार ने आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया के लक्षण, बचाव और दवा सेवन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दवा वर्ष में एक बार ली जाती है और लगातार पांच वर्षों तक इसका सेवन आवश्यक है. गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम आयु के बच्चों तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जायेगी. बैठक के दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से नामांकित छात्रों की अद्यतन सूची भी ली गयी, ताकि अभियान के दौरान शत-प्रतिशत बच्चों को दवा उपलब्ध करायी जा सके. इस अवसर पर सीओ राकेश रंजन, अभिषेक अंबष्ट, प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार, रामविलास कुमार, योगेंद्र प्रसाद, प्रमोद पांडेय, शैलेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, शिवशंकर कुमार, रौशन कुमार, अजय कुमार, केएल सहगल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन