जब्त ट्रक को थाने लाने में टूटी पुलिया

पुलिस ने छापेमारी के दौरान बालू लदे ट्रक को जब्त किया था, जिसे ले जा रहे थे थाना
चानन. स्थानीय थाना क्षेत्र के किऊल नदी के विभिन्न बालू घाटों पर पुलिस बल द्वारा मंगलवार की रात सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें बालू लदे एक ट्रक को जब्त किया गया. जब्त ट्रक को थाना लाने के क्रम में नहर के ऊपर में बनी एक पुलिया टूटकर गिर गयी, जिससे दोनों ओर से आवागमन ठप हो गया. जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी छापेमारी के दौरान बसुआचक मुख्य सड़क के पास एक अवैध बालू लदे ट्रक को जब्त किया गया. जब्त ट्रक को जब पुलिस थाने ले जाने लगी तभी एलकेवी नहर बसुआचक के पुलिया पर जैसे ही ट्रक पार करने लगा तो पूरी पुलिया टूट कर नहर में जा गिरी. गनीमत रही की ट्रक का पिछला चक्का किसी तरह एलकेवी नहर में लटका रह गया अन्यथा पूरा ट्रक नहर में जा पलटता. पुलिया टूट जाने के बाद आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की जब्त ट्रक के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी को लिखा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




