सदर अस्पताल में रक्तचाप दिवस पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में रक्तचाप दिवस पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

लखीसराय. सदर अस्पताल परिसर स्थित एनसीडी इकाई के सभागार में शनिवार को उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर एक जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ बीपी सिन्हा, एनसीडीओ प्रभारी डॉ अश्वनी कुमार, डीएस डॉ राकेश कुमार एवं डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया.मौके पर एएनएम ट्रेनिंग एवं जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल की प्रशिक्षु छात्रा ने नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग के माध्यम से उच्च रक्तचाप की पहचान, बचाव एवं इलाज के बारे में बारीकी से जानकारी दी. मौके पर डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर 23 मई तक सदर अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी एवं रेफरल अस्पताल के अलावे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विशेष शिविर के माध्यम से लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ इलाज उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने लोगों से अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर अनिवार्य रूप से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया. उच्च रक्तचाप से बचने के लिए नियमित योग-व्यायाम के साथ संतुलित भोजन करने एवं नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य जांच करने की अनिवार्यता के बारे में बताया.

उच्च रक्तचाप का कारण

अधिक वजन या मोटापाशराब तंबाकू का अत्यधिक सेवन

गुद्दा की बीमारी तनाव एवं अत्यधिक नमक का सेवन क्या करेंअपना वजन नियंत्रित रखें, शारीरिक गतिविधि में वृद्धि योग व्यायाम करें

संतुलित आहार फल व सब्जियों का सेवनरक्तचाप की नियमित जांच समय-समय पर चिकित्सीय सलाह ले

क्या ना करें

बिना चिकित्सक सलाह के दवा ना लें

शराब एवं तंबाकू का सेवन नहीं करेंतेल घी एवं नमक का अत्यधिक सेवन ना करें

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन