ट्रैक्टर से ऑटो की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2024 6:21 PM
मिट्टी लेकर आ रहे ट्रैक्टर से सीएनजी ऑटो की टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.
रामगढ़ चौक. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय-सिकंदरा पथ में बिहरौरा गांव के निकट शनिवार को अचानक मिट्टी लेकर आ रहे ट्रैक्टर से सीएनजी ऑटो की टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसका इलाज प्राइवेट क्लीनिक में कराया जा रहा है. घायल की पहचान ग्राम पंचायत औरे के गरसंडा निवासी शंभु सिंह के 35 वर्षीय पुत्र पवन कुमार एवं 33 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी तथा सीएनजी ऑटो चालक कारू सिंह के 18 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय ग्रामीणों व प्रशासन की मदद से घायलों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां तीनों का इलाज किया जा रहा है. घायल पवन कुमार ने बताया कि वे लोग गरसंडा गांव से इलाज के लिए अपनी पत्नी के साथ लखीसराय जा रहे थे कि अचानक सामने से मिट्टी भरा ट्रैक्टर के तेज रफ्तार होने की वजह से टक्कर हो गयी. जिससे वे लोग बुरी तरह से घायल हो गये. वहीं इस संबंध में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. घायलों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक भेज दिया गया है. पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










