सहायक अभियंता पर अवैध वसूली का आरोप, शिकायत

Updated:
विज्ञापन
सहायक अभियंता पर अवैध वसूली का आरोप, शिकायत

भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता निशांत कुमार पर ग्रामीण क्षेत्रों में कथित अवैध वसूली और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है

विज्ञापन

लखीसरा

य. भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता निशांत कुमार पर ग्रामीण क्षेत्रों में कथित अवैध वसूली और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र को पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि चानन व लखीसराय के ग्रामीण इलाकों में छापेमारी के नाम पर टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है. आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों को भयभीत कर अनावश्यक आर्थिक दंड वसूला जा रहा है, कुछ स्थानों पर महिलाओं के साथ भी अमर्यादित व्यवहार की शिकायतें सामने आयी है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपों की उच्चस्तरीय जांच करायी जाय व जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारी को पद से हटाया जाय, साथ ही अब तक की गयी छापेमारी और वसूली की समीक्षा कर दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गयी है.

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन