बीएलओ को उनके कार्यों, कर्तव्यों व उत्तरदायित्वों के प्रति किया गया जागरूक
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
बीएलओ का विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर जिले के दोनों विधानसभा में शुरू कर दिया गया था.
विज्ञापन
बीएलओ का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
लखीसराय. आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के निमित्त बीएलओ का विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर जिले के दोनों विधानसभा में शुरू कर दिया गया था. बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार लखीसराय जिले के विधानसभा क्षेत्र 167 सूर्यगढ़ा एवं 168 लखीसराय के मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण मंत्रणा कक्ष, समाहरणालय, लखीसराय में सफलतापूर्वक आयोजित की गयी. यह प्रशिक्षण इंडियन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी इलेक्शन मैनेजमेंट द्वारा प्रशिक्षित विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बीएलओ को उनके कार्यों, कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वस्थ, निष्पक्ष और त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना था. प्रशिक्षण सत्र में बीएलओ को मतदाता सूची अद्यतन, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया सहित सभी आवश्यक जानकारी दी गयी. साथ ही निर्वाचन से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी टूल्स के उपयोग पर भी विस्तृत चर्चा की गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस प्रशिक्षण से सभी बीएलओ आगामी निर्वाचन कार्यों को और अधिक प्रभावशाली ढंग से संपन्न करेंगे. साथ ही अपने अपने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सात दिनों के भीतर पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप आदि के संबंध में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया. सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण कर सभी अहर्ता प्राप्त व्यक्तियों का वोटर आईडी कार्ड बनवाना सुनिश्चित करेंगे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडलाधिकारी चंदन कुमार उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










