हथियारबंद अपराधियों ने अधिवक्ता से बाक व नकदी लूटी

Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के बाइपास बीएड कॉलेज के समीप सुनसान रास्ता पर रविवार की रात्रि को छह बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक अधिवक्ता से बाइक सहित व पांच हजार रुपये नकद की छिनतई कर ली

विज्ञापन

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के बाइपास बीएड कॉलेज के समीप सुनसान रास्ता पर रविवार की रात्रि को छह बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक अधिवक्ता से बाइक सहित व पांच हजार रुपये नकद की छिनतई कर ली. अधिवक्ता के लिखित बयान पर टाउन थाना में मामला दर्ज किया गया है. न्यू एरिया नया टोला मनोकामना मंदिर के पीछे हसनपुर निवासी बिनो सिंह के पुत्र व व्यवहार न्यायालय लखीसराय के अधिवक्ता रवींद्र कुमार रविवार की देर रात बड़हिया प्रखंड के जखौर निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के फलदान कार्यक्रम अपने स्थानीय एक साथी सुमन कुमार सिंह के पुत्र के साथ अपने घर लौट रहा था कि बाइपास रोड बीएड कॉलेज के पहले दो बाइक पर तीन-तीन हथियारबंद अपराधी बुलेट का ओवरटेक कर हथियार के बल पर पांच हजार नकद रुपये एवं बुलेट छीन कर बीएड कॉलेज के आगे भाग गया. छिनतई के दौरान जब अधिवक्ता ने पुलिस को सूचना देने के मोबाइल निकाला गया तो मोबाइल को झाड़ी में फेंक दिया गया. वहीं उनके साथी सुमन कुमार द्वारा विरोध करने पर उसके सिर पर पिस्टल का बट्टा मारकर सिर फोड़ दिया, इसकी सूचना 112 को दी गयी तो पुलिस के पहुंचने तक अपराधी फरार हो चुके थे. इस संबंध में तत्कालीन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन