जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए 28 मार्च तक आवेदन

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस जिला कार्यालय में बुधवार को संगठन चुनाव के उद्देश्य से पार्टी का संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्घाटन महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक ने किया

विज्ञापन

28 तक जिलाध्यक्ष के लिए लिया जायेगा आवेदन, पार्टी के प्रति समर्पित एवं होनहार को बनाया जायेगा जिलाध्यक्ष

महिला आयोग के पूर्व सदस्य सह जिला प्रभारी शमीना शफीक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

लखीसराय

कांग्रेस जिला कार्यालय में बुधवार को संगठन चुनाव के उद्देश्य से पार्टी का संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्घाटन महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक ने किया. जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता की बैठक की गयी, जिसके बाद प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया. शमीना शफीक ने पत्रकारों से बातचीत करते बताया कि संगठन का चुनाव पूरे तरीके से पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से किया जायेगा, यह अभियान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली गयी ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में प्रेम, भाईचारा, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति नयी चेतना जगायी है. जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए 28 मार्च तक ऑफलाइन आवेदन लिया जायेगा. जिलाध्यक्ष पार्टी के प्रति समर्पित एवं उनके योग्यता के आधार पर चुना जायेगा. वह पार्टी का साधारण कार्यकर्ता भी हो सकता है, उन्होंने जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठन, वरिष्ठ कांग्रेस जन के साथ साथ जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापक परामर्श एवं वन-टू-वन संवाद भी किया. अमरेश कुमार अनिश ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का ऐतिहासिक अवसर है. मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार, महेश सिंह,अर्जुन सिंह रामविलास सिंह, प्रेम कुमार, श्रीकांत ठाकुर, नजमूल हसन, जय किशोर यादव, उचित यादव, खुर्शीद आलम, रामप्रवेश बटुक शर्मा, अलख निरंजन, संजीव सिंह, धीरज कुमार, राजकुमार पासवान, मनोरंजन कुमार, ज्ञान गौरव, विनय कृष्ण मेहता, चंदन कुमार, सुबोध सिंह, चुनचुन सिंह, मुरारी कुमार एवं मधेश्वर सिंह, भरत राम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

—————————————————————————————————–

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन