महाशिवरात्रि को ले फूल तोड़ने निकली बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म
Updated at : 15 Feb 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी
विज्ञापन
पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया
आरोपी ने उसे अपने सूने घर ले जाकर किया दुष्कर्म
सूर्यगढ़ा
प्रखंड के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी. बताया जा रहा है कि एक अधेड़ व्यक्ति ने आठ वर्षीय बच्ची को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले में देवघरा गांव के रहने वाले स्व. रतिकांत मिश्रा के पुत्र गोपाल मिश्रा को गिरफ्तार किया है. बच्ची का मेडिकल जांच कराया गया है. सूचना के बाद मेदनीचौकी के अलावे सूर्यगढ़ा एवं मानिकपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची. एफएसएल टीम द्वारा मामले की जानकारी ली गयी. वहीं एसडीपीओ शिवम कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.क्या है मामला-
एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि रविवार की पूर्वाहन करीब 9:30 बजे से 10 बजे के बीच बच्ची पूजा के लिए फूल तोड़कर वापस घर लौट रही थी. तभी रास्ते में आरोपी बच्ची को रोककर उसे और फूल देने की बात कह अपने सूने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. एसडीपीओ के मुताबिक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया है. घटना के संदर्भ में पीड़ित बच्ची व उनके परिजनों से भी जानकारी ली गयी है. इधर, बच्ची की दादी ने बताया कि उनका परिवार मजदूरी कर भरण पोषण करता है. बच्ची शिवरात्रि पूजा का फूल लेने घर से निकली थी. तभी उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद जब बच्ची वापस घर लौटी तो उसके कपड़े पर खून का निशान देखकर बच्ची की मां ने उससे पूछताछ की. तब बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दिया और परिजनों को घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद अविलंब पुलिस को सूचना दी गयी.आरोपी पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है-
एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी पूर्व से भी इस तरह की घटना में संलिप्तता रहा है. हालांकि पूर्व के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी एक 50 वर्षीय विक्षिप्त महिला के साथ आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया गया था. बाद में उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का चाल चलन ठीक नहीं रहा है. वह अक्सर शराब सेवन करता है. कई बार जेल भी जा चुका है. ग्रामीणों के दबाव के बाद वह अक्सर छुपकर घर आता है. सुरक्षा तटबंध के समीप जिस जगह आरोपी का घर है वहां अक्सर सुनसान रहता है.सुबह सात बजे ही घटना होने की चर्चा-
ग्रामीणों ने बताया कि हालांकि घटना सुबह 7 बजे ही हुई, लेकिन पुलिस को सुबह 10 बजे सूचना दी गयी. लगभग एक बजे एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




