राजस्व सेवा के अधिकारियों की हड़ताल को समाप्त कराने को ले मुख्य सचिव को लिखा पत्र
Author Animesh kumar
Updated:
विज्ञापन
राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू व डॉ संजय कुमार ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राजस्व पदाधिकारी व कर्मचारी के चल रहे हड़ताल समाप्त कराने में पहल करने की अपील की
विज्ञापन
राजद नेता ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर हड़ताल समाप्त कराने में पहल करने की मांग
आपके शहर में
विज्ञापन
लखीसराय
राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू व डॉ संजय कुमार ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राजस्व पदाधिकारी व कर्मचारी के चल रहे हड़ताल समाप्त कराने में पहल करने की अपील की. उन्होंने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा कि इस हड़ताल के कारण पूरे बिहार राज्य की जनता का अंचल से संबंधित काम पूरी तरह ठप है और सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है. विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र सहित जमीन से संबंधित परिमार्जन, दाखिल-खारिज के साथ-साथ अनेकों अन्य कार्य के लिए आम जनता में त्राहिमाम मचा हुआ है. भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद समेत अन्य पदों पर राजस्व विभाग के पदाधिकारियों की पदोन्नति की मांग पर सरकार चुप क्यों है. डीसीएलआर के पद को बिहार राजस्व विभाग से हटाकर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधीन करने का क्या औचित्य है. सरकार के इस कदम से राजस्व विभाग के अधिकारी चिंतित हैं. सरकार को उनकी संवेदना को गंभीरतापुर्वक अपने संज्ञान में लेना चाहिए. उन्होंने हड़ताल में शामिल अधिकारियों की मांग पर विचार करते हुए इनके हड़ताल को समाप्त करवाने की दिशा में सार्थक पहल करने की अपील की, ताकि राज्य का विकास कार्य पूर्ववत् जारी रहे एवं आम जनता का कार्य भी सुगम रूप से संपन्न हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन