छात्रों से अवैध वसूली करते एक गिरफ्तार

Published at :13 Jan 2016 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों से अवैध वसूली करते एक गिरफ्तार

छात्रों से अवैध वसूली करते एक गिरफ्तार छात्र-छात्राओं से खाता खोलने के नाम पर वसूली जा रही थी राशि प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर ग्राहक सेवा केंद्र में छात्र-छात्राओं से खाता खोलने के नाम पर अवैध वसूली के मामले में एसडीओ वसीम अहमद ने बीडीओ विनय कुमार के साथ कन्हैया टोला स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर छापेमार […]

विज्ञापन

छात्रों से अवैध वसूली करते एक गिरफ्तार छात्र-छात्राओं से खाता खोलने के नाम पर वसूली जा रही थी राशि प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर ग्राहक सेवा केंद्र में छात्र-छात्राओं से खाता खोलने के नाम पर अवैध वसूली के मामले में एसडीओ वसीम अहमद ने बीडीओ विनय कुमार के साथ कन्हैया टोला स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर छापेमार की. इस दौरान एक कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं एक अन्य भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि अनुमंडल पदाधिकारी को यह सूचना मिली थी कि छात्र-छात्राओं के खाता खोलने के नाम पर ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा प्रति बच्चे दो सौ रुपये की अवैध वसूली की जा रही है. वहां पर मौजूद छात्रा आशा कुमारी, दीपा कुमारी, काजल कुमारी व छात्र महेश्वर भगत ने शिकायत की कि उनलोगों से दो-दो सौ रुपये लिया जा रहा है. एसडीओ ने सेवा केंद्र के कर्मी सूरज कुमार व साजन कुमार मिश्रा से भी पूछताछ की. इसी दौरान एक कर्मी सूरज कुमार भाग निकला. जबकि दूसरे कर्मी साजन कुमार को हिरासत में ले लिया गया. इस मामले में एसडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार राय ने बताया कि बीडीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन