चकाई प्रखंड में कुल 46 अखाड़ेधारियों को दिया गया अनुज्ञप्ति

Updated at :24 Oct 2015 6:49 PM
विज्ञापन
चकाई प्रखंड में कुल 46 अखाड़ेधारियों को दिया गया अनुज्ञप्ति

चकाई प्रखंड में कुल 46 अखाड़ेधारियों को दिया गया अनुज्ञप्ति चंद्रमंडीह . चकाई प्रखंड के दोनों थाना अंतर्गत कुल 46 अखाड़ेधारियों को अनुज्ञपप्ति(लाइसेंस) निर्गत किया गया है. चकाई पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अखाड़ेबाजियों को निर्गत लाइसेंस में शर्ते निहित है. जिससे आमलोगों को व्यवधान पैदा नहीं […]

विज्ञापन

चकाई प्रखंड में कुल 46 अखाड़ेधारियों को दिया गया अनुज्ञप्ति चंद्रमंडीह . चकाई प्रखंड के दोनों थाना अंतर्गत कुल 46 अखाड़ेधारियों को अनुज्ञपप्ति(लाइसेंस) निर्गत किया गया है. चकाई पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अखाड़ेबाजियों को निर्गत लाइसेंस में शर्ते निहित है. जिससे आमलोगों को व्यवधान पैदा नहीं हो़ जुलूस में जो शर्ते रखी गयी है. वह इस प्रकार है़ जुलूस में शामिल कोई व्यक्ति नशे की हालत में नहीं रहेंगे, कोई घातक हथियार नहीं रखेंगे, कोई उत्तेजक नारा नहीं लगायेंगे, जुलूस मंदिर के पास नहीं रुकेगा, लाइसेंसधारी कोई झांकी अथवा व्यंगात्मक दृष्य नहीं निकालेंगे, जिससे किसी जाति अथवा समुदाय के भावना को ठेस नहीं पहुंचे व वैमनष्यता उत्पन्न नहीं हो़ लाइसेंस हमेशा साथ रखेंगे. पुलिस पदाधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर दिखाना होगा़ साथ ही जानकारी दिया कि चकाई थानार्न्तगत 26 एवं चंद्रमंडीह थानार्न्तगत 20 अखाडेंधारियों के बीच लाइसेंस निर्गत किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन