निशान व ताजिया का पहलाम शुरू, अखाड़ों से निकला विसर्जन जुलूस

निशान व ताजिया का पहलाम शुरू, अखाड़ों से निकला विसर्जन जुलूस प्रतिनिधि, लखीसरायदसवीं मुहर्रम को सिपलह व ताजिया का पहलाम शनिवार की देर रात से शुरू हो गया. शहर के विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाला गया सिपहर व ताजिया जुलूस का पहलाम रविवार की सुबह बड़ी दरगाह के करबला में किया जायेगा. इधर पहलाम को लेकर […]
निशान व ताजिया का पहलाम शुरू, अखाड़ों से निकला विसर्जन जुलूस प्रतिनिधि, लखीसरायदसवीं मुहर्रम को सिपलह व ताजिया का पहलाम शनिवार की देर रात से शुरू हो गया. शहर के विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाला गया सिपहर व ताजिया जुलूस का पहलाम रविवार की सुबह बड़ी दरगाह के करबला में किया जायेगा. इधर पहलाम को लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था किया गया है. जगह-जगह दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. संवेदनशील स्थानों पर थानाध्यक्ष की देखरेख में कड़ी चौकसी बरती जा रही है. शहर में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये सघन गश्ती की जा रही है. इसके पूर्व दसवीं को अखाड़ों से निशान व ताजिया के पहलाम के लिये मुहर्रम का विसर्जन जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में लोगों ने अपने करतब दिखाये. इंगलिश व बड़ी दरगाह के अखाड़ा समितियों द्वारा निकाला गया ताजिया जुलूस को पूरे शहर में भ्रमण कराया गया. यहां निशान व ताजिया का मिलन कराया गया. बालगुदर व इंगलिश अखारा से भी ताजिया के साथ जुलूस निकला. इंगलिश में दोनों ताजिया व निशान का मिलन कराया गया. सदर प्रखंड के बेलौरी पंचायत अंतर्गत ओफापुर में भी ताजिया व निशान का जुलूस निकाला गया और देर रात ताजिया का पहलाम किया गया. खगौर में भी अखाड़ा के द्वारा ताजिया जुलूस निकाला गया. दिन भर पैकरों के घुंघरू से इलाका गूंजता रहा.अखाड़ा दलों ने किया हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शनमुहर्रम के विसर्जन जुलूस में विभिन्न अखाड़ा दलों के द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाया गया. जिसे देखकर उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गये. उत्साही युवकों ने लाठी, तलवार, भाला, फरसा आदि से अपनी कला का प्रदर्शन किया. सभी अखाड़े अपने क्षेत्र के इमामबाड़े से ही अस्त्र-शस्त्र का खेल प्रदर्शित कर रहे थे. इधर सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के मुताबिक मुहर्रम की दसवीं तिथि को सुबह व शाम अखाड़ों के द्वारा मुहर्रम का विसर्जन जुलूस निकाला गया. सूर्यगढ़ा पुरानीबाजार अखारा के द्वारा इमामबाड़ा से निकाला गया ताजिया जुलूस में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं. कटेहर व चकमसकन अखारा से भी ताजिया जुलूस निकला. इन तीनों अखाड़े के जुलूस सूर्यगढ़ा बाजार के शहीद स्मृति चौक पर मिले, जहां ताजिया व निशान का मिलन कराया गया. घंटों अखाड़ा सजा रहा, जहां युवकों ने अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन किया. शहीद स्मृति चौक पर मेले का नजारा बना रहा. यहां प्रशासन को आवागमन व्यवस्थित रखने में मशक्कत करनी पड़ी. मोलानगर कोलीपांकड़ के इमामबाड़ा से खलीफा कमरूद्दीन अंसारी की देखरेख में निकला निशान व ताजिया जुलूस को गांव में भ्रमण कराया गया. हल्दी में भी अखाड़ा द्वारा विसर्जन जुलूस निकाला गया. देर रात इन अखाड़ों के द्वारा निकाला गया जुलूस बड़तल्ला स्थित करबला पहुंचा, जहां ताजिया का पहलाम किया गया. मेदनीचौकी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के अवगील, हैवतगंज व रसुलपुर में मुहर्रम का विसर्जन जुलूस निकाला गया. जुलूस को गांव के विभिन्न टोलों का भ्रमण कराया गया. ढोल-बाजे के साथ जुलूस देर रात करबला पहुंचा, जहां ताजिया का विसर्जन किया गया. या हुसैन, या अली के सदा से सारा दिन इलाका गूंजता रहा. जुलूस में मुसलिम के अलावे हिंदु युवकों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये मुस्तैद रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










