नौ लाभार्थियों के बीच 31 लाख ऋण वितरित

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 06 Feb 2026 7:00 PM

विज्ञापन

जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र के सभागार में डीडीसी सुमित कुमार की अध्यक्षता में ऋण वितरण सह स्वीकृति शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

लखीसराय. जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र के सभागार में डीडीसी सुमित कुमार की अध्यक्षता में ऋण वितरण सह स्वीकृति शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पीएमइजीपी योजना अंतर्गत 10 मामलों में 29.01 लाख की ऋण स्वीकृति प्रदान की गयी, जिसमें से 9 लाभार्थियों को 31.07 लाख का ऋण वितरण किया गया. पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत 3 मामलों में 3 लाख की स्वीकृति व 2 लाभार्थियों को 2 लाख रुपये का ऋण वितरण किया. पीएमएफएमई योजना से 8 मामलों में 88.15 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी, जिसमें से 3 लाभार्थियों को 26.50 लाख की राशि वितरित की गयी. डीडीसी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं युवाओं, कारीगरों व सूक्ष्म उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. उन्होंने बैंकों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना व उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना रहा। शिविर का समापन सफलतापूर्वक किया गया. मौके पर उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रूपेश कुमार झा, सहायक निदेशक आशीष कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक संजीत कुमार सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन