गुटखा के खिलाफ छापेमारी, दो हिरासत में, कई दुकानें सील

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2019 8:06 AM

विज्ञापन

लखीसराय : सूबे में विगत 29 अगस्त से सूबे में गुटखा व पान मशाला पर प्रतिबंध के बाद बुधवार को पहली बार जिला प्रशासन की ओर से इसके विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गयी.एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह व एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मियों के द्वारा जिला मुख्यालय […]

विज्ञापन
लखीसराय : सूबे में विगत 29 अगस्त से सूबे में गुटखा व पान मशाला पर प्रतिबंध के बाद बुधवार को पहली बार जिला प्रशासन की ओर से इसके विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गयी.एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह व एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मियों के द्वारा जिला मुख्यालय सहित बड़हिया में व्यापक स्तर पर छापेमारी की गयी. जिसमें दो दुकानदारों को हिरासत में लिया गया है तथा जिन दुकानों से गुटखा व पान मशाला बरामद किया गया उन दुकानों को सील किया गया है.
शहर के नया बाजार क्षेत्र स्थित मछहरट्टा के पास विजय पान मशाला भंडार में छापेमारी कर छापेमारी अभियान की शुरूआत की गयी जो बड़हिया बाजार तक जारी रही. विजय पान मशाला भंडार से भारी मात्रा में पान मशाला व गुटखा बरामद किया गया. जिसके बाद दुकान मालिक विजय साह को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं छापेमारी की खबर फैलते ही कई पान मशाला विक्रेता अपनी-अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गये थे.
इसके बावजूद पदाधिकारियों ने नया बाजार व पुरानी बाजार के दर्जनों दुकानों पर छापेमारी की तथा प्रतिबंधित गुटखा व पान मशाला का पैकेट बरामद किया. इसके साथ ही पदाधिकारियों ने शहर में पॉलीथिन के खिलाफ भी अभियान चलाया तथा विभिन्न दुकानों में छापेमारी कर पॉलीथिन बरामद किया तथा जिन दुकानों से पॉलीथिन बरामद किया गया उनपर जुर्माना लगाया गया. जिसमें लखीसराय में साढ़े चार हजार जुर्माना वसूला गया.
उधर, बड़हिया में एसडीएम व एसडीपीओ ने बड़हिया बाजार में प्लास्टिक एवं गुटखा पर दुकानों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें लगभग बारह किलो पॉलिथीन प्लास्टिक को जब्त कर छह हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया. बड़हिया बाजार में दर्जनों दुकानों में छापेमारी की गयी. जिसमें एक दुकान में गुटखा एवं पॉलिथीन पाल्स्टिक जबकि चार दुकानों में सिर्फ पॉलिथीन प्लास्टिक लगभग बारह किलो जब्त किया. जिस पर छह हजार जुर्माना किया गया. जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है.
बड़हिया थाना में रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ विनोद कुमार थानाध्यक्ष डीके पांडेय सीओ राम आगर ठाकुर एवं नपं कर्मियों के साथ अभियान का रणनीति बनाकर थाना से निकल कर चौधरी मार्केट में सर्वप्रथम गौतम पान मसाले दुकान में छापेमारी किया, जहां से पदाधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा, लेकिन उसी मार्केट में रितेश कुमार के दुकान से पॉलिथीन एवं गुटखा व पान मशाला का दो तीन प्रकार का पैकेट मिला.
वहीं सोहन कुमार के दुकान से 730 सौ ग्राम ग्राम, जवाहर साव दुकान से 1.25 ग्राम, शत्रुधन साव के दुकान से एक किलो प्लास्टिक बरामद की गयी. इन चारों दुकानों से 1500 रुपया जुर्माना वसूला गया.
बोले एसडीओ
एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह ने बताया कि राज्य में नगर परिषद एवं नगर पंचायत में प्रतिबंध गुटखा एवं पॉलिथीन के खिलाफ अभियान के तहत जिले के नगर परिषद लखीसराय एवं नगर पंचायत बड़हिया के बाजार में अभियान चलाया गया.
जिसके तहत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिसमें लखीसराय से एक तथा बड़हिया से एक दुकानदार शामिल है. उन्होंने बताया कि यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा. सरकार ने जिन चीजों पर प्रतिबंध लगाया है वह मानव के लिए काफी हानिकारक है. इस लिए इन वस्तुओं को बेचना कानून के खिलाफ तथा मानव जीवन के भी खिलाफ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन