ट्रेलर से टकरायी स्कॉर्पियो एक की मौत व तीन घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखीसराय/दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्ताबाड़ी के समीप ट्रेलर व स्कॉर्पियो की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गयी. वहीं चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक दिनेश झा लखीसराय के ओलीपुर गांव के रहनेवाले थे. जो वर्तमान में बारसलीगंज थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर […]
विज्ञापन
लखीसराय/दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्ताबाड़ी के समीप ट्रेलर व स्कॉर्पियो की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गयी. वहीं चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक दिनेश झा लखीसराय के ओलीपुर गांव के रहनेवाले थे. जो वर्तमान में बारसलीगंज थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर में रहते थे. हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने शिकारीपाड़ा थाना को दी.
सूचना मिलते ही एएसआइ मो आइ आलम मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायलों में नवादा जिला के बारसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत माफी गांव के सरोवर कुमार, नरेश झा व चंद्र मोली कुमार शामिल हैं. नरेश झा ने बताया कि सभी स्कॉर्पियो से तारापीठ पूजा अर्चना करने जा रहे थे.
पत्ताबाड़ी से करीब दो किलोमीटर आगे विपरीत दिशा से आ रहा ट्रेलर के आमने-सामने टक्कर से स्कॉर्पियों पर सवार चालक सहित चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. अत्यधिक चोट लगने के कारण दिनेश झा की मौके पर ही मौत हो गयी. फिलहाल घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद ट्रेलर चालक व खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










