सभी पोखर होंगे अतिक्रमणमुक्त: मंत्री

Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सोमवार को मुंगेर से लौटने के क्रम में संध्या जिला अतिथिगृह में जदयू के कार्यकर्ताओं से मिले तथा प्रेसवार्ता की. प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री श्री कुमार ने कहा कि दो वर्षों के अंदर सूबे के सभी पोखर, पइन, आहर को अतिक्रमण मुक्त कर जलस्रोतों को पुर्नजीवित […]

विज्ञापन

लखीसराय : सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सोमवार को मुंगेर से लौटने के क्रम में संध्या जिला अतिथिगृह में जदयू के कार्यकर्ताओं से मिले तथा प्रेसवार्ता की. प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री श्री कुमार ने कहा कि दो वर्षों के अंदर सूबे के सभी पोखर, पइन, आहर को अतिक्रमण मुक्त कर जलस्रोतों को पुर्नजीवित करने का लक्ष्य रखा गया है. मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से सिर्फ लखीसराय ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया चिंतित है.

आपके शहर में

विज्ञापन
इससे नुकसान सभी को हो रहा है, इससे नई-नई बीमारियां जन्म ले रही है, पशु पक्षियों, खेतों पर कुप्रभाव पड़ रहा है. जिसको लेकर जनता के साथ-साथ राज्य सरकार भी चिंतित है तथा इसके निवारण के लिए कार्य कर रही है. जिसे लेकर राज्य सरकार ने डेढ़ करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा है. जिसमें 50 लाख पौधा मनरेगा के तहत लगाये जायेंगे. वहीं मनरेगा से सोख्ता का निर्माण भी कराया जायेगा.
सभी सरकारी चापाकल, सरकारी भवन, स्कूल आदि जगहों पर सोख्ता का निर्माण मनरेगा के माध्यम से कराया जायेगा, जिससे जल संचय हो सके. उन्होंने कहा कि सभी जलस्रोतों के अतिक्रमण को मुक्त कराया जायेगा चाहे उसके ऊपर अलीशान मकान ही क्यों न बना हो. ताकि जलवायु के लिए जल संचय के लिए कार्य किया जा सके. उन्होंने कहा कि किसान अपनी पुरानी पारंपरिक तरीके से खेती कर सकें उनके खेतों तक पानी का पहुंच सके.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दो वर्षों में 33 प्रतिशत हरियाली का लक्ष्य रखा है. इसमें अभी तक 15 प्रतिशत ही हुआ है तथा इस वित्तीय वर्ष में 17 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करना है. उन्होंने राज्य की जनता से भी इस दिशा में सरकार का सहयोग करने तथा ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की अपील की. मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रामनिवास सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन