25 करोड़ 90 लाख की लागत से बालगुदर में बनेगा संग्रहालय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लखीसराय : सदर प्रखंड के बालगुदर टिल्हा पर 25 करोड़ 90 लाख की लागत से संग्रहालय का भवन निर्माण कार्य कराने के लिए भवन निर्माण पटना द्वारा हरी झंडी दे दी गयी है. इसके तहत भवन निर्माण कार्य कराने के लिए 19 अगस्त को निविदा खोली जायेगी. केंद्र एवं राज्य स्तर के संवेदक भवन निर्माण […]
विज्ञापन
लखीसराय : सदर प्रखंड के बालगुदर टिल्हा पर 25 करोड़ 90 लाख की लागत से संग्रहालय का भवन निर्माण कार्य कराने के लिए भवन निर्माण पटना द्वारा हरी झंडी दे दी गयी है. इसके तहत भवन निर्माण कार्य कराने के लिए 19 अगस्त को निविदा खोली जायेगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
केंद्र एवं राज्य स्तर के संवेदक भवन निर्माण के साथ पांच वर्षों तक रखरखाव एवं फर्नीचर की आपूर्ति भी करेंगे. निर्माण कार्य कराने वाले एजेंसी को 35 लाख 90 हजार रुपये अग्रिम राशि के रूप में दी जायेगी.
यह भवन 18 माह में तैयार कर लिया जाना है. संग्रहालय नहीं होने के कारण पूरे देश में विख्यात हो चुके लाल पहाड़ी के ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ जिले अन्य ऐतिहासिक धरोहर बर्बाद होने के कगार पर खड़े थे. वर्तमान में अशोक धाम के एक भवन के अंडर ग्राउंड के एक कमरा में रखा गया है. वहीं लाली पहाड़ी पर मिले बौद्ध धर्म के धरोहर रखरखाव के बिना नष्ट होने की कगार पर पहुंचने वाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन