डॉक्टर्स डे पर पौधरोपण कर रोटरी क्लब ने की अपने नये सत्र की शुरुआत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2019 8:15 AM
लखीसराय : सूर्यगढ़ा प्रखंड के सहुर गांव स्थित एक आवासीय विद्यालय में सोमवार को डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब के द्वारा सत्रारंभ कार्यक्रम 2019-20 का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ रोटरी के चार्टर प्रेसिडेंट डॉ रामानुज प्रसाद सिंह, नवनियुक्त अध्यक्ष पुष्पा सिंह, नवनियुक्त सचिव डॉ संतोष कुमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, पूर्व अध्यक्ष अरविंद […]
लखीसराय : सूर्यगढ़ा प्रखंड के सहुर गांव स्थित एक आवासीय विद्यालय में सोमवार को डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब के द्वारा सत्रारंभ कार्यक्रम 2019-20 का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ रोटरी के चार्टर प्रेसिडेंट डॉ रामानुज प्रसाद सिंह, नवनियुक्त अध्यक्ष पुष्पा सिंह, नवनियुक्त सचिव डॉ संतोष कुमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार भारती, डॉ अनंत शंकर, डॉ एसएन भारती, रोटेरियन प्रशांत राज, रोटरियन अमरेंद्र कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर न्यू प्रेसिडेंट पुष्पा सिंह ने नये सत्र में होने वाले क्लब के क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. वहीं डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी चिकित्सकों को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










