अगलगी में घर सहित गन्ने की फसल जलकर राख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गढ़पुरा : हरखपुरा गांव स्थित सहरा बहियार में गुरुवार को गन्ने की खेत में लगी आग से हजारों रुपये की फसल जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 10 बजे कोरैय पंचायत अंतर्गत सहरा बहियार में राजेश यादव की खेत में लगी गन्ने की फसल में आग की लपटें उठी, जो धू-धू […]
विज्ञापन
गढ़पुरा : हरखपुरा गांव स्थित सहरा बहियार में गुरुवार को गन्ने की खेत में लगी आग से हजारों रुपये की फसल जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 10 बजे कोरैय पंचायत अंतर्गत सहरा बहियार में राजेश यादव की खेत में लगी गन्ने की फसल में आग की लपटें उठी, जो धू-धू कर आस-पड़ोस के किसान निर्मल यादव, हरिशंकर यादव, अमरजीत यादव एवं हृदय नारायण यादव के लगभग तीन बीघे खेतों में लगी गन्ना व गेहूं की फसल को अपने आगोश में ले लिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
आग की लपटें उठती देख गांव के लोग जब तक खेत तक पहुंच आग बुझाने में जुटे तब तक आग की लपटें कई खेतों को अपने आगोश में ले लिया. इसी बीच स्थानीय लोगों ने गढ़पुरा थाना फोन कर मिनी अग्निशमन वाहन को भी मंगाया. स्थानीय लोगों का कहना था कि गांव वाले ट्रैक्टर से जुताई कर व चापाकल बोरिंग के पानी से आग बुझाने में जुटे रहे.
जिसके बाद अग्निशमन वाहन चालक की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया. बताते चलें कि बुधवार शाम भी थाना क्षेत्र के मालीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 12 नवटोलिया में बुधवार की शाम को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में विमल सदा का घर जल कर राख हो गया.पड़ोसियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.
इस घटना में पीड़ित परिवार के घर में रखा रुपया, अनाज, कपड़ा सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया.घर से उठी अचानक आग की लपटों को देख��र पीड़ित परिवार ने हल्ला किया. जिसके बाद लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका .बताया गया है कि जिस जगह यह घटना हुई वहां पर घनी आबादी है. अगर समय रहते आग नहीं बुझाया जाता, तो अन्य घर भी इसकी चपेट में आ जाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन