पीसीसीपी व माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया निर्वाचन का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर अपर समाहर्ता सह निर्वाचन प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी डॉ इबरार आलम एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सहायक नोडल पदाधिकारी सुनयना कुमारी की संयुक्त देखरेख में लोकसभा आम निर्वाचन 2019 की सफलता के लिए जिला मुख्यालय स्थित स्थानीय आरलाल कॉलेज […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर अपर समाहर्ता सह निर्वाचन प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी डॉ इबरार आलम एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सहायक नोडल पदाधिकारी सुनयना कुमारी की संयुक्त देखरेख में लोकसभा आम निर्वाचन 2019 की सफलता के लिए जिला मुख्यालय स्थित स्थानीय आरलाल कॉलेज में सोमवार को मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त होने वाले महिला एवं पुरुष दंडाधिकारियों (पीसीसीपी) एवं माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान अधिकारियों के बीच विधिवत उनके पद के दायित्वों का प्रशिक्षण दिलाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस दौरान दोनों पालियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 653 मतदान कर्मियों को पिन नंबर के अनुसार प्रशिक्षण दी गयी. जिसे कुल 35 मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी उपस्थित 574 पुरुष एवं 79 महिला पदाधिकारियों को उनके निर्वाचन के दौरान दायित्वों से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दी गयी.
इस बीच प्रशिक्षण की दोनों पाली में मौजूद दंडाधिकारियों (पीसीसीपी) एवं माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान अधिकारियों अलग-अलग उनके अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर ने लोक सभा आम निर्वाचन 2019 के लिए मतदान कर्मियों को एक-एक मार्ग दर्शिका भी प्रस्तुत किये गये.
प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारियों को मतदान के दौरान मतदान सामग्रियों को लेकर निर्धारित समय सीमा के अंदर संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचाना एवं ससमय मतदान सामग्रियों को प्राप्त कर चिह्नित स्थान तक सौंपने, मतदान केंद्रों की सुरक्षा एवं हरेक सूचनाओं को ऑब्जर्वर तक अद्यतन उपलब्ध करवाने के बारे में जानकारी दी गयी.
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर सहित लिपिक शंभु, जयंत कुमार, राकेश कुमार, दिवेश कुमार पंकज, उदय शंकर प्रसाद, रवींद्र कुमार मंडल, आनंदी महतो, प्रधानाध्यापक रामानुज प्रसाद सिंह सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन