भूमिहार महासभा के अध्यक्ष करेंगे उपवास

Published at :06 Dec 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
भूमिहार महासभा के अध्यक्ष करेंगे उपवास

सवर्ण एवं ओबीसी को आरक्षण की मांग को लेकर करेंगे उपवास सूर्यगढ़ा : सवर्ण एवं ओबीसी को भी अनुसूचित जाति/ जनजाति का दर्जा दिलाये जाने की मांग को लेकर भूमिहार (ब्राह्मण) महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सिरीश कुमार शांडिल्य लखीसराय जिला से उपवास कार्यक्रम शुरू कर आंदोलन की राह पर हैं. श्री शांडिल्य ने बताया […]

विज्ञापन

सवर्ण एवं ओबीसी को आरक्षण की मांग को लेकर करेंगे उपवास

सूर्यगढ़ा : सवर्ण एवं ओबीसी को भी अनुसूचित जाति/ जनजाति का दर्जा दिलाये जाने की मांग को लेकर भूमिहार (ब्राह्मण) महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सिरीश कुमार शांडिल्य लखीसराय जिला से उपवास कार्यक्रम शुरू कर आंदोलन की राह पर हैं. श्री शांडिल्य ने बताया कि अपने गृह जिला लखीसराय से उपवास कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है जहां जिला समाहरणालय पर आठ दिसंबर से 10 दिसंबर तक तीन दिवसीय उपवास रखा जायेगा.
श्री शांडिल्य ने बताया कि शांतिपूर्ण उपवास कार्यक्रम में भी जिला प्रशासन द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग की अनुमति नहीं दी गयी है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आंदोलन को दबाना चाहती है. अब सूबे की जनता राज्य सरकार के असंवैधानिक अत्याचार को नहीं सहेगा. उन्होंने कहा कि मौन उपवास ही असंवैधानिक क्रियाकलाप के खिलाफ बिहार की मिट्टी से क्रांति उत्पन्न करेगा. ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की इजाजत नहीं देकर नीतीश सरकार एक बार फिर अपने सरकारी तंत्र के माध्यम से आंदोलन को कुचलने का कुचक्र की रचना प्रारंभ कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन