बरामद शराब को किया नष्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

दंडाधिकारी व एसडीओ के समक्ष हुआ शराब का विनष्टीकरण लखीसराय : किऊल जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, दंडाधिकारी अनिल कुमार, उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा , रेल डीएसपी एसपी गुप्ता ,इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में ट्रेन से बरामद देशी व विदेशी शराब के साथ महुआ […]
विज्ञापन
दंडाधिकारी व एसडीओ के समक्ष हुआ शराब का विनष्टीकरण
लखीसराय : किऊल जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, दंडाधिकारी अनिल कुमार, उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा , रेल डीएसपी एसपी गुप्ता ,इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में ट्रेन से बरामद देशी व विदेशी शराब के साथ महुआ का विनिष्टीकरण किया . उक्त स्थल पर शराब को रख कर उस पर रोलर चलाया गया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि 40 केस में बरामद शराब का विनिष्टीकरण किया गया.
उन्होंने बताया कि 2068 लीटर देशी, 114.62 लीटर विदेशी शराब के साथ ही 205 किलो महुआ को नष्ट किया गया. इस मौके पर लखीसराय जीआरपी थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, बड़हिया जीआरपी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, किऊल जीआरपी के एसके राय, जितेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




