सीमांचल को नया राज्य बनाने का करते हैं स्वागत है: सांसद
किशनगंज सहित बिहार बंगाल के कई जिलों को मिला कर अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने की चर्चा के बीच कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद ने बड़ा बयान दिया है
-सीमांचल को अलग राज्य बनाने से क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति -मुख्यमंत्री पद से हटाने की साजिश के तहत नीतीश कुमार भेजा जा रहा राज्यसभा किशनगंज किशनगंज सहित बिहार बंगाल के कई जिलों को मिला कर अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने की चर्चा के बीच कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश नहीं बल्कि अगर अलग राज्य बनता है तो वो उसका स्वागत करेंगे. सांसद डॉ जावेद आजाद ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे पहले से ही सीमांचल को केन्द्र शासित प्रदेश नहीं बल्कि अलग राज्य बनाने की मांग करते आ रहे हैं. उनका कहना है कि पटना में बैठी सरकार का ध्यान यहां की समस्याओं तक ठीक से नहीं पहुंच पाता. सांसद ने कहा कि राजधानी पटना में बैठे शासन-प्रशासन के लोगों का ध्यान सीमांचल की समस्याओं पर साढ़े चार किलोमीटर दूर तक नहीं पहुंच पाता. ऐसे में यदि सीमांचल को अलग राज्य बनाया जाता है तो इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और यहां के लोगों की स्थिति बेहतर होगी. उन्होंने कहा कि वे पहले भी संसद सदन में सीमांचल को अलग राज्य बनाने की मांग उठा चुके हैं. सांसद डॉ जावेद आजाद ने झारखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि जब तक झारखंड बिहार का हिस्सा था तब तक वहां का विकास अपेक्षित नहीं हो पाया था, लेकिन अलग राज्य बनने के बाद वहां उल्लेखनीय सुधार हुआ है. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2026 में राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद श्री आजाद ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार बिहार में ज्यादा दिन तक नहीं टिकेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को हटाने की साजिश के तहत उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी की जा रही है, जो राज्य के जनादेश के साथ धोखा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए