अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्डे में पलटा, चालक घायल

Updated:
विज्ञापन

कुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना क्षेत्र के भेलागुड़ी गांव में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के गड्ढे में पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया

विज्ञापन

पौआखाली कुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना क्षेत्र के भेलागुड़ी गांव में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के गड्ढे में पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज फिलहाल किशनगंज के एक अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार तातपौआ पंचायत के वार्ड संख्या तीन के भुटियाभिट्ठा गांव निवासी रहीमुद्दीन के पुत्र संजत आलम एनएच 327 ई से दक्षिण दिशा की ओर ट्रैक्टर पर मिट्टी लादकर भट्ठे पर ले जा रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में खाली ट्रैक्टर चला आ रहा था, रास्ते की चौड़ाई कम है, इसी कारण क्रॉसिंग के दौरान मिट्टी लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सुखानी पुलिस के पदाधिकारी मौके पे पहुंचे. इसके कुछ ही देर बाद थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी भी दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई. पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन मंगवाकर गड्ढे में पलटे ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया गया. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज नही की गई है बल्कि, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा बिना लाइसेंस वाहन चलाने का चालान काटा गया है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन