घर लौट रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचला, जिंदगी से जंग जारी

Updated:
विज्ञापन

ठाकुरगंज के कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक हादसे में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गया

विज्ञापन

ठाकुरगंज ठाकुरगंज के कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक हादसे में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. रोज की तरह अपने काम से लौट रहे दो युवक, शायद यह नहीं जानते थे कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे भयावह मोड़ बन जाएगा. बड़ा बंगला निवासी संतोष कुमार (35) व कौशिक कुमार (24) एक ही बाइक पर सवार होकर गलगलिया से अपने घर लौट रहे थे. रात का सन्नाटा था, रास्ता वही रोज वाला. लेकिन एनएच-327ई पर चांमा स्कूल के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और अंधेरे में गुम हो गई. टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों युवक सड़क पर तड़पते रहे. सूचना मिलते ही कुर्लीकोट पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल ठाकुरगंज अस्पताल ले जाया गया. लेकिन हालत इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों ने बिना देर किए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. संतोष जो पश्चिम बंगाल के चक्करमारी में एक पेट्रोल पंप पर मेहनत कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. आज आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. वहीं कौशिक जो पार्सल डिलीवरी कर अपने सपनों को आकार दे रहा है, गंभीर चोटों के साथ इलाजरत है. दोनों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं. परिजनों की आंखों में आंसू हैं, दिल में दहशत और बस एक ही दुआ, किसी तरह हमारे अपने ठीक हो जाएं.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन