अवैध रूप से खनन में संलिप्त ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन

पौआखाली पुलिस ने थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के रसिया गांव से एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से मिट्टी लादकर परिवहन करने के दौरान जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

पौआखाली. पौआखाली पुलिस ने थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के रसिया गांव से एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से मिट्टी लादकर परिवहन करने के दौरान जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि अग्रेतर कार्रवाई के लिए जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध खनन एवम परिवहन विभाग को सूचना व प्रतिवेदन प्रेषित की गयी है. कार्रवाई से मिट्टी के अवैध कारोबारियों और ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मच गया है. गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के रसिया इलाके और उनसे सटे बांसबाड़ी इलाके में प्रत्येक सीजन में करीब दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों में मिट्टी का अवैध परिवहन कर नजदीकी ईंट भट्ठों में ऊंचे दामों में बेची जाती है. इन इलाकों में जेसीबी मशीनों से उपजाऊ भूमि की खुदाई कर मिट्टी का अवैध खनन और परिवहन बेरोकटोक जारी है. स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि लगातार कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे कि इलाके की उपजाऊ भूमि का संरक्षण तो हो ही और साथ ही उड़ते धूल कण से हवा में फैले प्रदूषण को रोका जा सके.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन