त्यौहारी भीड़ को कम करने के लिए पूसी रेलवे ने तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 04 Mar 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
त्यौहारी भीड़ को कम करने के लिए पूसी रेलवे ने तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें

प्रत्येक ट्रेन दोनों दिशाओं में चार फेरों के लिए चलेगी, ताकि त्यौहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित हो सके

विज्ञापन

किशनगंज होली त्यौहार के सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पू. सी. रेलवे द्वारा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये स्पेशल ट्रेनें नारंगी-गोरखपुर जंक्शन-नारंगी, कटिहार-अमृतसर-कटिहार और कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल- कामाख्या के बीच चलेंगी. प्रत्येक ट्रेन दोनों दिशाओं में चार फेरों के लिए चलेगी, ताकि त्यौहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित हो सके. इस आशय की जानकारी पूर्वोतर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन संख्या 05633 (नारंगी-गोरखपुर जंक्शन) 06 मार्च से 27 मार्च, 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी. यह ट्रेन नारंगी से 13:20 बजे रवाना होकर अगले दिन गोरखपुर जंक्शन 13:00 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 05634 (गोरखपुर जंक्शन-नारंगी) 07 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी. यह ट्रेन गोरखपुर जंक्शन से 20:55 बजे रवाना होकर अगले दिन नारंगी 23:10 बजे पहुंचेगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 05734 (कटिहार-अमृतसर) 6 मार्च से 27 मार्च, 2025 तक प्रति गुरुवार को रवाना होगी. यह ट्रेन कटिहार से 11:40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन अमृतसर 00:10 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 05733 (अमृतसर- कटिहार) 8 मार्च से 29 मार्च, 2025 तक प्रति शनिवार को रवाना होगी. यह ट्रेन अमृतसर से 04:20 बजे रवाना होकर अगले दिन कटिहार 15:00 बजे पहुंचेगी. स्पेशल ट्रेन संख्या 02525 (कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल) 7 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक प्रति शुक्रवार को रवाना होगी. यह ट्रेन कामाख्या से 22:45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन आनंद विहार टर्मिनल 08:50 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 02526 (आनंद विहार टर्मिनल – कामाख्या) 09 मार्च से 30 मार्च, 2025 तक प्रत्येक रविवार को रवाना होगी. यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 17:20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन कामाख्या 03:40 बजे पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन