असामाजिक व देशविरोधी तत्वों पर रहेगी पैनी नजर: प्रियरंजन

Updated:
विज्ञापन
असामाजिक व देशविरोधी तत्वों पर रहेगी पैनी नजर: प्रियरंजन

रविवार को सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की बी कंपनी दिघलबैंक ने नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त गश्ती की

विज्ञापन

एसएसबी व नेपाल पुलस बल ने की संयुक्त गश्त दिघलबैंक रविवार को सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की बी कंपनी दिघलबैंक ने नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त गश्ती की. इसके बाद दोनों सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीमा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. कंपनी प्रभारी असिस्टेंट कमाडेंट प्रियरंजन चकमा ने बताया कि बैठक में सीमा पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, ड्रग्स ट्रैफिकिंग और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण, सीमा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक और देशविरोधी तत्वों पर पैनी निगाह रखने पर सहमति बनी. इसके साथ ही सीमावर्ती जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि रोकने हेतु संयुक्त रणनीति तैयार की गई. सूचना आदान-प्रदान तंत्र को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके. बैठक में यह भी तय हुआ कि सीमा पर किसी भी संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधि की सूचना मिलने पर दोनों पक्ष तुरंत साझा करेंगे. एसएसबी की सक्रियता और सतर्कता की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि बल के मुस्तैद प्रयासों से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है. एसएसबी की सजगता न केवल देश की सुरक्षा के लिए बल्कि सीमावर्ती गांवों में शांति और विश्वास बनाए रखने के लिए भी अनुकरणीय है. इस अवसर पर एसएसबी अधिकारी व जवान सहित नेपाली एपीएफ के अधिकारी व जवान उपस्थित थे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन