सूरज बरसा रहा आग, ठाकुरगंज में दोपहर से पहल ही जनजीवन हो रहा अस्त-व्यस्त

Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 03 Jun 2026 10:02 PM

विज्ञापन

रोजमर्रा के काम के लिए बाहर जाने वाले लोगों को गर्मी काफी परे‍शान कर रहा है. 11 बजते ही दोपहर जैसी तपिश वाली गर्मी महसूस होती है.

विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण बाजार, चौक-चौराहों व मुख्य सड़कों पर लोग सिर और शरीर को धूप से बचाने के लिए छातों का सहारा लेते नजर आए.

ठाकुरगंज के रिपोर्टर के अनुसार

ठाकुरगंज में बुधवार को मौसम ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि सुबह के 11 बजे तक ही लोगों को दोपहर जैसी तपिश महसूस होने लगी. तेज धूप, उमस और गर्म वातावरण के बीच फील्स लाइक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया. बाजार, चौक-चौराहों व मुख्य सड़कों पर लोग सिर और शरीर को धूप से बचाने के लिए छातों का सहारा लेते नजर आए. दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश और तीखी होती गई. मौसम के आंकड़ों के अनुसार वास्तविक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. वातावरण में नमी अधिक होने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हो रही है. सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जिन्हें रोजमर्रा के कामकाज के लिए घर से बाहर निकलना पड़ रहा है. बाजार आने वाले ग्राहक, रिक्शा चालक, मजदूर, फुटपाथ विक्रेता और राहगीर तेज धूप के बीच राहत तलाशते दिखाई दिए. कई लोगों ने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था, जबकि कई लोग छाता लेकर चल रहे थे. गर्मी का असर बाजार की रौनक पर भी देखने को मिला. दोपहर से पहले ही कई स्थानों पर सन्नाटा जैसा माहौल दिखा और लोग छांव की तलाश में नजर आए. चिकित्सकों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और उमस के कारण हीट स्ट्रेस और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर जाने की सलाह दी जा रही है.

विज्ञापन
RAVIKANT SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIKANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन