ePaper

मांग पूरी नहीं होने तक चरणबद्ध लड़ाई रहेगी जारी

Updated at : 20 Sep 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
मांग पूरी नहीं होने तक चरणबद्ध लड़ाई रहेगी जारी

जिला परिषद सदस्य इंजीनियर नासिक नदीर ने शनिवार को प्रखंड के जनता कन्हैयाबाड़ी में धरना प्रदर्शन किया

विज्ञापन

कोचाधामन जिला परिषद सदस्य इंजीनियर नासिक नदीर ने शनिवार को प्रखंड के जनता कन्हैयाबाड़ी में धरना प्रदर्शन किया. धरना 14 सूत्री मांगों को लेकर किया. लोगों ने सरकार के विरोध में नारे भी लगाए. नासिक नदीर ने पाटकोई में मेडिकल कॉलेज खोलने, डेरामारी में अग्नि शमन दस्ता का बड़ा वाहन उपलब्ध कराने, जिले में कैंसर अस्पताल खोलने, विद्यालयों में सभी विषयों के शिक्षक की प्रतिनियुक्ति करने, मैट्रिक परीक्षा में अंग्रेजी विषय अनिवार्य करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने आदि की मांग सरकार से की है. उन्होंने कहा कि मैंने 14 से 20 सितंबर तक जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 में घर- घर घुम कर आमलोगों की समस्याओं सुनी है. आमजनों की हर समस्या से प्रशासन और सरकार को अवगत कराउंगा. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मैं अपने हित के लिए नहीं लड़ रहा हूं बल्कि आम जनता के हित के लिए लड़ रहा हूं. जबतक यह गुंगी बहरी सरकार मांगें पूरी नहीं करती है आगे भी चरणबद्ध तरीके से हमारी लड़ाई जारी रहेगी. इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार दास, राज सिंह, मुशर्रफ आलम, मोहसिन आलम,आरिफ आलम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन