अलीपुरद्वार महाकाल धाम के लिए जत्था हुआ रवाना

Updated:
विज्ञापन
अलीपुरद्वार महाकाल धाम के लिए जत्था हुआ रवाना

महाकाल धाम में लगने वाले शिविर के लिए उपयोगी सामग्री को रवाना किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज अलीपुर द्वार स्थित जोड़ा पहाड़ महाकाल धाम के लिए शुक्रवार को गांधी चौक से किशनगंज महाकाल सेवा समिति का एक जत्था रवाना हुआ. महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष सूचित सिंह राणा, सचिव भजन पाल,सदस्य शुभजीत शेखर व सेवा समिति के सदस्यों ने जत्था को रवाना किया. जिसमें महाकाल धाम में लगने वाले शिविर के लिए उपयोगी सामग्री को रवाना किया गया. किशनगंज महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष सूचित सिंह राणा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अलीपुर द्वार जयंती ग्राम जोड़ा पहाड़ के पास किशनगंज महाकाल समिति के द्वारा भव्य शिविर लगाया जा रहा है. शिविर 14 से 16 फ़रवरी तक तीन दिनों तक निःशुल्क चलेगा. जि��ेवासियों के सहयोग से शिविर लगाया जा रहा है. शिविर में लंगड़ व मेडिकल की सुविधाएं भी होगी. इसी के लिए सामग्रियों के ट्रक को रवाना किया गया है. इससे पूर्व वर्ष 2025 तक स्वर्गीय चंचल मुखर्जी कमिटी के अध्यक्ष के रूप अपनी भूमिका निभाते थे. उनके निधन के बाद सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया. यहां बता दें कि हर वर्ष महाकाल धाम में बाबा के दर्शन के लिए लोग नेपाल, बंगाल, बिहार के अन्य जिलों सहित किशनगंज जिले से भी लोग अच्छी खासी संख्या में जुटते हैं. यहां जयंती ग्राम से 8 किमी पैदल यात्रा करनी पड़ती है. उसके बाद करीब ढाई हजार फुट ऊपर पहाड़ पर चढ़ाई करनी पड़ती है. इसके बाद पहाड़ पर स्थित एक गुफा में महाकाल बाबा का दर्शन कर श्रद्धालु बाबा को जलार्पण करते हैं. गुफा में बालक बाबा पुरोहित के रूप में रहते हैं. यहां रास्ता भी अत्यंत कठिन होता है. लेकिन बाबा की महिमा से बड़ी संख्या में लोग मंदिर में पहुंच कर बाबा को जल चढ़ाते हैं. कमिटी में भजन चन्द्र पाल, विश्वजीत कर्मकार, राजा सिंह, शुभजीत शेखर, दयानंद कुमार, दीपक चौधरी आदि शामिल है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन